{"_id":"5f0db3638ebc3e639b720110","slug":"crime-badaun-news-bly412671078","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम हरनाथपुर में इसी ट्रैक्टर ने मारी थी बच्ची को टक्कर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाथपुर में मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे दो चचेरे-तहेरे भाई-बहन को एक ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बच्ची की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई जबकि बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम हरनाथपुर निवासी जदुराज सिंह की तीन वर्षीय बेटी आरोही और उनके चचेरे भाई राजभान का छह वर्षीय बेटा ऋषभ मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे थे। उनके साथ मोहल्ले के अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक गांव के एक व्यक्ति ने कुछ समय पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। वह दोपहर के समय अपने ट्रैक्टर में रोटावेटर जोड़कर जैसे ही गली में तेजी से निकला कि दोनों बच्चे उस ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। आरोही ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गई जिससे उसकी तुरंत ही कुचलकर मौत हो गई जबकि ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में मोहल्ले के अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। उन्होंने हादसे को देखकर शोर मचा दिया। इससे मोहल्ले के दर्जनों लोग जमा हो गए। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। तब तक चालक ट्रैक्टर को दौड़ा ले गया और फिर ट्रैक्टर को खेत में छोड़कर भाग गया। परिवार वाले ऋषभ को जिला अस्पताल ले गए। उधर, सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। फिर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, ट्रैक्टर कब्जे में लेकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।