{"_id":"5ef78fa38ebc3e42bc5b34f4","slug":"crime-badaun-news-bly410792536","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी झगड़े में पिता ने पुत्र को चाकू मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी झगड़े में पिता ने पुत्र को चाकू मारकर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव पिंडौल में शुक्रवार की रात एक घर में किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच नोकझोंक हो गई, जिसके बाद दोनों में काफी झगड़ा हुआ और नौबत मारपीट की आ गई। आक्रोशित पिता ने पुत्र पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए बरेली भेजा है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव पिंडौल निवासी आदेश कुमार और उनके पिता रामसिंह में बीती रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में गालीगलौज होने लगी और मारपीट की स्थिति बन गई। इसी बीच आक्रोशित पिता रामसिंह ने घर में रखा चाकू उठा लिया और आदेश पर हमला कर घायल कर दिया। चाकू लगने से आदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आदेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। हमलावर पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसएसआई अमरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।