{"_id":"5ee272068ebc3e4332364cc3","slug":"crime-badaun-news-bly408957888","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनाकर लड़की से ब्लैकमेल, आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो बनाकर लड़की से ब्लैकमेल, आरोपी धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में एक लड़की से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने गुरुवार शाम आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ चल रही है। फिलहाल उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
लड़की शहर के एक मोहल्ला की निवासी है। वह अक्सर टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाकर डालती रहती है। उसका आरोप है कि महाराज नगर निवासी एक युवक ने उसका एक वीडियो डाउनलोड कर उसको एडिट करके अश्लील बना दिया। फिर वह सबको दिखाने के नाम पर उसे डराने लगा। वह डर गई कि कहीं लड़का उसका वीडियो वायरल न कर दे। इससे युवक पैसे की डिमांड करता रहा और वह वीडियो वायरल होने के डर से उसे देती रही। थकहार कर उसने गुरुवार को अपने परिवार वालों को ये बात बताई तो परिवार वालों के होश उड़ गए।
उसके बाद परिवार वाले लड़की को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओपी गौतम ने बताया कि लड़का और लड़की एक-दूसरे को जानते हैं और रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। फिर भी मामले की जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।