{"_id":"5eaefcd58ebc3e9048061818","slug":"crime-badaun-news-bly404709520","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से भिड़ा नशेड़ी ड्राइवर, पुलिस ने सीज किया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा से भिड़ा नशेड़ी ड्राइवर, पुलिस ने सीज किया ट्रैक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/बिसौली। बिसौली कस्बे में रविवार शाम एक नशेड़ी ट्रैक्टर ड्राइवर दरोगा से भिड़ गया। रोकने पर उसने दरोगा से हाथापाई कर दी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही उसका ट्रैक्टर सीज कर दिया।
यह मामला रविवार शाम करीब छह बजे का है। उस समय बिसौली कस्बे में इस्लामनगर चौराहे पर एसआई हरवीर सिंह तैनात थे। उसी समय कुआंडाडा निवासी राजीव ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। राजीव जैसे ही चौराहे से गुजरा तो एसआई ने उसे रोक लिया। पुलिस के मुताबिक राजीव शराब के नशे में था। उसने ट्रैक्टर रोकते ही दरोगा से गाली गलौज शुरू कर दी। फिर ट्रैक्टर से उतरकर हाथापाई की। उस दौरान चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। फिर उसे थाने ले गए। बाद में उसका स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस ने राजीव के ट्रैक्टर को सीज कर दिया है। बाकी कार्रवाई सोमवार सुबह की जाएगी।