{"_id":"5e56c0708ebc3ef3f16c6c79","slug":"crime-badaun-news-bly3974892196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडप समारोह में हर्ष फायरिंग, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप समारोह में हर्ष फायरिंग, किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/अलापुर। चौदह वर्षीय बंटी की मौत किसी और की गोली से नहीं बल्कि करीबी रिश्तेदार के हाथों हुई है। क्योंकि दूल्हे के पिता प्रहलाद ने शादी में सिर्फ गिने चुने रिश्तेदारों को बुलाया था। बाकी गांव वालों और दूर के रिश्तेदारों को छह फरवरी को कथा करने के दौरान दावत खिलाई थी। इससे परिवार वाले गोली चलाने वाले का नाम लेने से कतरा रहे हैं।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर निवासी बंटू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह अपने परिवार का लाडला भी था। इससे बंटू अपने बाबा आशाराम और दादी कमला देवी के साथ भात में सलेमपुर आ गया था। उसे नहीं पता था कि जहां वह दावत खाने जा रहा है, वहां उसकी मौत इंतजार कर रही है। सभी लोग रात साढ़े आठ बजे सलेमपुर बमनी पहुंचे थे। प्रहलाद के परिवार वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगी रहीं। देर रात सभी रिश्तेदारों ने भोजन शुरू किया था। उस दौरान कोई गांव का व्यक्ति मौजूद नहीं था। सभी गिने चुने रिश्तेदार और प्रहलाद के परिवार वाले थे। बताते हैं कि छह फरवरी को प्रहलाद ने अपने घर पर कथा की थी। तभी उसने अपने गांव वालों और दूर के रिश्तेदारों को दावत खिला दी थी। इससे उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया था।
जब रिश्तेदार दावत खा रहे थे। उस समय फायरिंग करने वाले भी कोई बाहर के नहीं थे। प्रहलाद के परिवार वाले थे। सूत्रों के मुताबिक गोली प्रहलाद के दूसरे बेटे ने चलाई थी, जिससे बंटी की मौत हो गई। इससे न तो बंटी के परिवार वालों ने किसी का नाम लिया और न ही प्रहलाद के परिवार वाले कुुछ बता रहे हैं। उसके घर से भी लोग भाग गए हैं। शादी भी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर बमनी में मंडप समारोह के दौरान चली गोली से किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। देर रात दावत खाने के दौरान कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली किशोर का भेजा उड़ाती हुई निकल गई। इससे मंडप समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है।
ये वारदात मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। उस समय सलेमपुर बमनी निवासी अजय पुत्र प्रहलाद के घर में मंडप समारोह चल रहा था। अजय की बुधवार को बरात जानी थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर से उसके ननिहाल के लोग भात लेकर पहुंचे थे। भात में ही आशाराम, उनकी पत्नी कमला देवी और नाती बंटी (14) पुत्र रविशंकर गए थे। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे सभी रिश्तेदार आंगन में फट्टी बिछाकर दावत खा रहे थे। उस समय कुछ छत पर चढ़कर खुशी में फायरिंग कर रहे थे। बंटी भी अपने बाबा के पास बैठा पूड़ी खा रहा था। उसी दौरान युवकों द्वारा चलाई गई गोली बंटी का भेजा उड़ाती हुई निकल गई। बंटी वहीं पीछे की ओर लुढ़क गया। ये देखकर मंडप समारोह में हड़कंप मच गया। रिश्तेदार पुलिस को सूचना दिए बगैर बंटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे कि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता प्रहलाद को हिरासत में ले लिया। दूसरे दिन किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। बुधवार शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।
और भी हो चुकी हैं घटनाएं, नहीं लग पा रही रोक
हर्ष फायरिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त आदेश किए हैं लेकिन फिर भी जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। पिछले साल फरवरी में अलापुर थाना क्षेत्र के अलीनगला गांव निवासी दबीरुल खां की बरात में दूल्हे के रिश्ते के मामा ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें दो बच्चे घायल हो गए थे। अप्रैल-19 में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर सैदपुर में हुई हर्ष फायरिंग में पूर्व प्रधान की गोली लगने से मौत हो गई थी। इससे पहले अक्तूबर-18 में हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर में तिलक समारोह में एक 12 साल के बच्चे ने गोली लगने से दम तोड़ दिया था। इसके अलावा भी जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इन पर लगाम नहीं लग पा रही है।
सलेमपुर में गोली चलाने वाला कोई बाहर का नहीं है। जिसकी शादी हो रही थी। उसी के भाई ने गोली चलाई थी, जिससे किशोर की मौत हुई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर नहीं देते हैं तो पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।
- कृष्णगोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर अलापुर
- हर्ष फायरिंग में एक किशोर की गोली लगने से मौत हो गई है। गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है। पुलिस की ओर से कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
ये किसी अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग हुई है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अगर उसके परिवार में किसी पर लाइसेंस भी होगा तो उसे निरस्त किया जाएगा।
- कुमार प्रशांत, डीएम