फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बबराला के दानवीर का निकला एक ट्रक, दूसरे को लेकर पसोपेश बरकरार

Tue, 17 Dec 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति में रविवार दोपहर में पकड़े गए एक ही नंबर के दो ट्रकों के मामले में पुलिस ने अंग्रेजी नंबर वाले ट्रक के मालिक को ट्रेस कर लिया। अंग्रेजी में लिखी नंबर प्लेट वाले ट्रक के मालिक ने कोतवाली आकर अपना पक्ष रखकर उसे रिलीज करा लिया। फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक का चालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह संभल जिले में ही रजपुरा का निवासी है। पूछताछ के दौरान उसने ट्रक मालिक का नाम और पता बता दिया है लेकिन फर्जीवाड़े की वजह से पेंच फंस गया है।
विज्ञापन

एक ही नंबर के दो ट्रकों के जरिए फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस के किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की वजह से सोमवार को एक बात तो साफ हो गई है कि फर्जी नंबर वाले ट्रक के मालिक को बचाने के लिए उसके राजनीतिक पैरोकारों की मेहनत रंग लाने लगी है। दोनों ट्रक के पकड़े जाने के बाद अंग्रेजी में नंबर लिखी प्लेट वाले ट्रक संख्या यूपी 38 टी- 3362 का मालिक संभल जिले में बबराला की लेखपाल कालोनी निवासी दानवीर सिंह रविवार देर रात ही कोतवाली पहुंच गया। उसने ट्रक के चेसिस नंबर के आधार पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी चेक कराया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने इस ट्रक को रिलीज कर दिया। इसी नंबर के दूसरे ट्रक का चेसिस नंबर से उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और मालिक का नाम और पता भी पुलिस के संज्ञान में पहुंच गया है। फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक का चालक संभल जिले में रजपुरा का निवासी है। वह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक के चालक ने कई ऐसी जानकारियां पुलिस को दी हैं जिसके बाद माना जा रहा है कि एक ही नंबर प्लेट से दोनों ट्रक कई महीनों से लोड-अनलोडिंग के काम में चल रहे थे। यह बात दानवीर भी अच्छी तरह जानता है लेकिन अपना ट्रक रिलीज कराकर ले जाने के बाद पुलिस ने शक की सुई दूसरे की तरफ मोड़ दी है। फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक पर फाइनेंस कंपनी का बकाया भी बताया जा रहा है। इधर, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि तहकीकात में अंग्रेजी नंबर प्लेट वाला ट्रक दानवीर का निकाला, सो उसे छोड़ दिया गया है लेकिन दूसरे को लेकर एआरटीओ कार्यालय से जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। मंगलवार तक हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed