फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

थाने जाकर आत्महत्या की चेतावनी देने वाली युवती के घर में लगी आग

Tue, 26 Nov 2019 07:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
crime
दबतोरी (बदायूं)। प्रेमी पर शारीरिक शोषण और शादी कराने की मांग को लेकर जिस युवत ने एक दिन पहले थाने जाकर आत्महत्या की चेतावनी दी थी शनिवार रात उसे घर में संदिग्ध हालत में आग लग गई। युवती के घर के बाहर पड़ा त्रिपाल और कुछ सामान जल गया। युवती ने प्रेमी के घर वालों पर जान से मारने की धमकी देने और आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर निवासी एक युवती शनिवार को कोतवाली पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसका प्रेमी करीब तीन साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। उसके मां-बाप नहीं है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। दो भाईं हैं, उनमें एक बाहर रहता है। दूसरा दिव्यांग है। शनिवार को पुलिस ने प्रेमी से शादी कराने का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया था। फिर युवती अपने घर जाकर सो गई। युवती का आरोप है कि रात करीब दो बजे उसके प्रेमी के पिता और अन्य लोग आए। उन्होंने पहले दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और दरवाजा तोड़ डालने को कहा। बाद में उसके घर के बाहर पड़े त्रिपाल में आग लगा दी। फिर मौके से भाग गए। युवती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी उसके घर पहुंच गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया, तब उसके घर के बाहर पड़ा त्रिपाल और अन्य सामान जल गया। युवती ने प्रेमी और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। बहरहाल इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने फिर से आरोपियों को 24 घंटे का समय दे दिया है। वहीं पुलिस आग की घटना को सही नहीं मान रही। पुलिस मान रही कि युवती ने ही आग लगाई है।
विज्ञापन

युवती के घर पर किसी ने आग नहीं लगाई है। ये तो उसने ही आग लगाई थी। हमने कहा था कि वह तहरीर दे, जिस पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी लेकिन युवती कह रही है कि उसे कार्रवाई नहीं करानी है। उसकी प्रेमी से शादी करा दो। अब उसके प्रेमी को बुलाया गया है। 24 घंटे में थाने नहीं आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य सिंह यादव, एसएसआई बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed