फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई, एक घायल

Thu, 21 Nov 2019 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे मुजरिया और उघैती क्षेत्र में हुए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। पीड़ित परिवारों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया भगवंती निवासी रक्षपाल (50) मंगलवार शाम अपने खेत से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में एक स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रक्षपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उघैती। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हज्जामपुर निवासी राकेश (35) और उनके रिश्तेदार बाला किशनपुर निवासी जसवीर (32) बुधवार तड़के बाइक पर खितौरा की ओर जा रहे थे। उस समय दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। सहसवान-बिसौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सवारी भर रहे एक ऑटो से टकरा गई। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed