फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शादी तोड़ी तो युवती और परिवार पर दर्ज कराई लूट, अभद्रता की रिपोर्ट

Tue, 19 Nov 2019 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। नेक के रुपयों को लेकर विवाद होने के बाद बरेली से एक हफ्ता पहले गांव बसोमा पहुंची एक युवक की बरात रिश्ता टूटने पर लौट गई थी। इसके बाद युवक के परिजन ने बसोमा की युवती और उसके परिवार पर मारपीट, अभद्रता और लूट जैसे आरोप लगाते हुए एडीजी अविनाश चंद्र से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर अब युवती और उसके परिवार के खिलाफ आरोपों के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी एक युवती की शादी बरेली के बिशारतगंज निवासी एक युवक से तय हुई थी। पिछले हफ्ते शादी होनी थी। युवक का परिवार बरात लेकर भी पहुंचा लेकिन शादी के दिन ही बरात चढ़ने के दौरान नेक के रुपयों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी के दिन ही रिश्ता टूट गया और युवक का परिवार लौट गया। इसके बाद युवक ने एडीजी अविनाश चंद्र से शिकायत करते हुए युवती और उसके परिवार पर उन्हें बंधक बनाकर मारपीट करने, महिलाओं से अभद्रता, तमंचों के बल पर लाखों की गहने लूटने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। एडीजी के आदेश पर अब युवती और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना दरोगा जितेंद्र सक्सेना को सौंपी गई है। विवेचक का कहना है कि नौ नवंबर की रात बिशारतगंज से पहुंची बरात में जब दोनों पक्ष में विवाद हुआ तो अगले दिन ही समझौता भी हो गया था। दोनों में किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए उस समय कोतवाली पुलिस से संपर्क नहीं साधा था। वह जल्द ही घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed