फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दबंगों ने उजाड़ी महिला की फसल

Sat, 09 Nov 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान। दबंगों ने एक महिला के खेत में बोई सरसों और मसूर की फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दी और जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव टोंटपुर करसरी निवासी महिला कन्यावती ने बताया कि उसकी करीब 15 बीघा जमीन है, जो गंगा में बाढ आने के दौरान कट गई थी। बाढ़ उतरने के बाद कन्यावती ने अपने खेत में सरसों और मसूर की फसल बोई थी। गांव के ही तीन दबंग भाइयों ने ट्रैक्टर से उसकी फसल जोतकर नष्ट कर दी और उस पर कब्जा भी कर लिया। महिला और उसके पुत्र ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed