फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर नव विवाहिता की मौत

Tue, 05 Nov 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू में सोमवार को एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायका पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैंजना निवासी आरिफ अली उर्फ चोईया का कहना है कि उन्होंने बेटी इमराना (22) का निकाह चार माह पूर्व सहसवान क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी इमरान पुत्र असलम कुरैशी के साथ किया था। उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दहेज दिया था लेकिन उससे बेटी के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि वे लगातार अपना कारोबार बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहे थे। रुपये नहीं देने पर ससुराल वाले इमराना को प्रताड़ित करते थे। सोमवार को ससुराल वालों ने इमराना के साथ घर की दूसरी मंजिल पर मारपीट की। इसके बारे में बेटी ने उन्हें बताया, जिससे आरिफ अली अपनी पत्नी नथिया उर्फ अफरोज के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि ससुराल वालों ने उनके सामने बेटी को मारा पीटा और दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। इससे उनकी बेटी की मौत हो गई। आरिफ अली ने इमरान समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस के अनुसार इमराना घर के पीछे छत से गिरी थी। कुछ लोग उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। जहां उसकी मौत हो गई। बाद में ससुराल वाले शव को घर पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तो मामला संदिग्ध लग रहा है। विवाहिता घर के पीछे छत से गिरी थी। उसे छत से फेंका गया है या वह स्वयं गिरी थी, ये जांच का विषय है। मोहल्ले वाला कोई बोलने को तैयार नहीं है। ससुराल वाले घर से भागे हुए हैं। विवाहिता के पिता ने जो तहरीर दी है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।
-हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed