{"_id":"5dc06ce78ebc3e014e282259","slug":"crime-badaun-news-bly382744745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी के ठेकेदार की निकली भट्ठे पर डाली गई लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी के ठेकेदार की निकली भट्ठे पर डाली गई लकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। नगर में वघौल रोड पर भट्ठे पर डाली गई लकड़ी बिल्सी के एक ठेकेदार की निकली। वन विभाग के दरोगा ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है, वहीं लकड़ी कब्जे में लेकर एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दी गई है।
रविवार देर रात वन विभाग के सचल दल ने नगर में वघौल रोड स्थित बंद पड़े भट्ठे पर छापा मारा था। इस दौरान भट्ठे पर नीम, जामुन, गूलर और आम की लकड़ी भारी मात्रा में बरामद हुई। उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं मिला। इससे सचल दल के प्रभारी इंस्पेक्टर अमित सोलंकी ने मामले को बिसौली वन दरोगा हासिल खां को सौंप दिया। सोमवार को वन दरोगा ने लकड़ी के मामले में जांच करते हुए बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसांई निवासी ठेकेदार आसिव खां के खिलाफ धारा 4/10 और 3/28 के तहत केस दर्ज करा दिया। वन दरोगा हासिल खां ने बताया कि ठेकेदार लकड़ी सहसवान और इस्लामनगर क्षेत्र से लाया था। लकड़ी कहां से काटी गई है, अभी इसका पता नहीं चला है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।