फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 04 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
इस्लामनगर (बदायूं)। रविवार सुबह इस्लामनगर कस्बे में सहसवान रोड पर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया निवासी धर्मवीर (22) पुत्र हेमराज शनिवार शाम दिल्ली जाने को सामान लेकर घर से निकला था। परिवार वाले समझ रहे थे कि धर्मवीर दिल्ली चला गया है। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि धर्मवीर का शव इस्लामनगर कस्बे में सहसवान रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला है। सुबह पुलिस गश्त करते हुए कस्बे के लिए लौट रही थी। तभी युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला था। उसके सिर पर गहरी चोट थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य केंद्र रखवा दिया था। उसके बाद परिवार वाले रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का मानना है कि युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। बहरहाल पुलिस ने दोपहर के समय शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी रिपोर्ट में एक्सीडेंटल चोटें बताई गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed