फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शराब के सेल्समैन से चौदह हजार की लूट

Sat, 02 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
जरीफनगर/दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने असलहा के बल पर शराब सेल्समैन से चौदह हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। सेल्समैन गुरुवार की देर रात शराब की दुकान बंद करके बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन

जरीफनगर के गांव केरई-सेरई निवासी जसवीर पुत्र देवदत्त नसीरपुर टप्पा मलसई गांव में शराब की दुकान पर सेल्समैन है। गुरुवार की रात जसवीर दुकान बंद करने के बाद मालपुर स्थित शराब की दुकान पर आ रहा था। वह अभी सहसवान मार्ग पर नदायल गांव से निकला ही था कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक करके बाइक गिरा ली। बाइक खंदक में जा गिरी। जसवीर भी बाइक समेत खंदक में गिर गया और घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने उससे तमंचों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। जसवीर की जेब में रखे चौदह हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। किसी तरह जसवीर ने अपनी बाइक खंदक से निकाली और थाने पहुंचा। जसवीर के अनुसार उसने तहरीर पुलिस को दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है और न ही तहरीर मिली है। अगर घटना की तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश चौहान, एसओ जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed