{"_id":"5dbc78678ebc3e01622a427f","slug":"crime-badaun-news-bly3823622193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पुलिस और अब आबकारी वालों ने करा दी वाइन शॉप की खिड़की पर वेल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पुलिस और अब आबकारी वालों ने करा दी वाइन शॉप की खिड़की पर वेल्डिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली मॉडल शॉप की खिड़की आखिरकार आबकारी विभाग ने बंद करवा दी। शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मॉडल शॉप पर पहुंचे और खिड़की पर वेल्डिंग करा दी। पहले पुलिस और अब आबकारी विभाग द्वारा खिड़की पर वेल्डिंग करने पर लोग यह चुटकी भी लेते दिखाई दिए कि ‘वेल्डिंग तो करा दी, लेकिन चलेगी कब तक’।
नियम के मुताबिक मॉडल शॉप रात दस बजे बंद हो जानी चाहिए लेकिन गद्दी चौक पर स्थित मॉडल शॉप पर रोजाना रात एक बजे तक शराब बेची जा रही थी। इसके लिए दुकान का शटर कटवाकर एक खिड़की बना ली गई थी। रोजाना रात दस बजे के बाद अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री हो रही थी वह भी तब जब यहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। जानकारी मिलने पर एक बार एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी और एक बार कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने खिड़की बंद करवाई, बावजूद इसके कर्मचारियों ने खिड़की को दोबारा खोल लिया।
इधर, शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन और आबकारी विभाग में अफरातफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों के पेंच कसे तो आबकारी इंस्पेक्टर वाणी विनायक मिश्रा मॉडल शॉप पहुंच गए। उन्होंने तुरंत वेल्डिंग वाले को बुलाकर खिड़की को बंद करा दिया। उन्होंने मॉडल शॉप के कर्मचारियों को हिदायत दी कि रात 10 बजे के बाद शराब की बिक्री किसी हाल में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
हमें खिड़की के बारे में जानकारी नहीं थी। हमने आबकारी इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा और मॉडल शॉप की खिड़की पर वेल्डिंग करा दी। अगर अब खिड़की खुली तो कार्रवाई की जाएगी।
-सुशील कुमार मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी