{"_id":"5dbc47be8ebc3e01740f82d8","slug":"crime-badaun-news-bly382337295","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में रास्ता रोककर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में रास्ता रोककर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
अलापुर। क्षेत्र में मामूली बात पर दबंगों ने एक परिवार के तीन लोगों को रास्ते में रोककर बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित घायल अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पीड़ितों के अनुसार विवाद बच्चों को लेकर हुआ था।
क्षेत्र के गांव अगेसी निवासी रामरतन और नेत्रपाल पक्ष के बच्चों में किसी बात को लेेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर नेत्रपाल पक्ष के लोग नाराज थे। शुक्रवार को रामरतन अपने बेटे पान सिंह व उदयचन्द्र के साथ धान काटने खेत पर जा रहा था। जब वे लोग घर से निकलकर रास्ते में पहुंचे तो नेत्रपाल पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बताते है कि आरोपियों ने पीड़ितों को लाठियों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद मौके से भाग गए। इससे रामरतन और उसके बेटे बुरी तरह घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल हालत में तीनों को थाने लाया गया। यहां पुलिस को विवाद की तहरीर दी। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। संवाद