फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कासगंज के दंपती से लूटपाट, बाइक भी ले गए बदमाश

Fri, 01 Nov 2019 08:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं/मुजरिया। मुजरिया थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवार बदमाशों ने कासगंज के दंपती से लूटपाट की। उनके जेवर, रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ले गए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दंपती कासगंज से अपनी ननिहाल आ रहे थे। रास्ते में उनके साथ ये घटना हो गई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो दंपती ने एफआई आर की प्रति ऑनलाइन एफआईआर के लिए भेज दी है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम जयकिशन नगला निवासी पूरन सिंह पुत्र रतन सिंह गुरुवार देर शाम अपने गांव से ननिहाल मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कटईया भगवंत आ रहे थे। उस समय उनके साथ पत्नी गुड्डो देवी और दो बच्चेे थे। उन्होंने पांच वर्षीय बेटे को बीच में बैठा लिया था, जबकि डेढ़ वर्षीय बच्चा गुड्डो देवी की गोद में था। कछला-मुजरिया रोड पर ज्योरा सेंटर के नजदीक पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गुड्डो देवी की साड़ी खीच दी। इस पर पूरन सिंह ने बाइक रोक ली। तभी बदमाशों ने दंपती से तमंचा दिखाकर मारपीट शुरू कर दी। उनके बच्चेे सड़क किनारे फेंक दिए। उसके बाद उनसे सोने की चेन, झुमकी, ढाई हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। उसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। किसी तरह दंपती विचौला तक पैदल गए। वहां लोगों को लूटपाट के बारे में बताया। तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि दंपती ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो दंपती ने ऑनलाइन प्रार्थनापत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


दंपती ने बाइक चोरी की ऑनलाइन रिपोर्ट लिखाई है। उन्होंने लूटपाट की कोई बात नहीं कही है। फिर भी मामले की जानकारी की जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह, एसओ मुजरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed