फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

टेंट के गोदाम में लगी आग, सामान जला

Wed, 30 Oct 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime
ककराला। कस्बे के गभियाई गांव में टेंट के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें हजारों का सामान जलकर राख हो गया, वहीं फायर ब्रिगेड जानकारी के ढाई घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन

गभियाई निवासी नदीम खान की गांव में ही रोड किनारे टेंट की दुकान है। दुकान के पीछे गोदाम का एक छोटा गेट लगा हुआ है। सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनके गोदाम में आग लग गई। आरोप है कि सोमवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति ने कपड़े के सामान से भरे गोदाम में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पेट्रोल ने आग जल्द पकड़ ली। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग जाग गए। गांव वालों ने नदीम को घटना की जानकारी दी। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताते हैं कि दमकल की गाड़ी जानकारी देने के ढाई घंटे बाद में पहुंची, जिससे लोगों में रोष है। संवाद
विज्ञापन


झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, नहीं पहुंची दमकल
ओरछी। फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में सोमवार रात लगभग 10 बजे एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। उस वक्त सभी लोग घर पर मौजूद थे। आग की लपटें देखकर घर से राजेश, शेर सिंह, दुर्जन सिंह समेत अन्य लोग तुंरत बाहर निकल आए और चिल्लाकर आसपास के लोगों को एकत्र कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो पालतू पशु गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को कॉल की, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि आग किस वजह से लगी, उसका पता नहीं चल सका है। आग से लगभग 50 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed