{"_id":"5db888018ebc3e93b9524c87","slug":"crime-badaun-news-bly3819514114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार में मंगलवार की दोपहर एक घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये की नकदी समेत कीमती आभूषणों को चुरा लिया और भाग गए। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
मोहल्ला निवासी रामकिशन माहेश्वरी पुत्र मिठाई लाल के घर के मुख्य गेट पर लगा ताला चोरों ने मंगलवार दोपहर तोड़ लिया और कमरे में रखे बक्से से 15 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पाजेब, दो सोेने की अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल आदि कीमती आभूषणों को चुरा लिया। उस समय रामकिशन अपनी दुकान पर और उनकी पत्नी भैया दूज करने के लिए सहसवान गई थीं। इस दौरान घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। जानकारी होने पर वह अपने घर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। नगर में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा होती जा रही है।