{"_id":"5dab19bc8ebc3e939f4086f9","slug":"crime-badaun-news-bly380833331","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से दो क्विंटल मांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से दो क्विंटल मांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक बार फिर कासगंज से सप्लाई किया जा रहा मांस पकड़ा गया। पुलिस ने दो तस्कर दबोचे हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाद में उन्हें जेल भेज दिया।
एसआई हरपाल सिंह शनिवार सुबह कांस्टेबल सुनील मिश्रा और नंदकिशोर के साथ चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय सूचना मिली कि कासगंज की ओर से एक कार में मांस लाया जा रहा है। सूचना पर उन्होंने चौराहे पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही कार चौराहे पर पहुंची कि पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर उसमें सवार दो तस्कर दबोच लिए। कार में करीब दो क्विंटल मांस बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम शाकिर निवासी मोहल्ला शहबाजपुर (बदायूं) और बबलू निवासी शेखूपुर बताए। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं मांस को सैंपल लेकर दफन करा दिया है। संवाद