{"_id":"5daa00d48ebc3e015255ae0c","slug":"crime-badaun-news-bly380751422","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रहे चार भट्ठों पर चला बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से चल रहे चार भट्ठों पर चला बुल्डोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ओरछी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे चार भट्ठों पर प्रशासन का आखिरकर चाबुक चल ही गया। प्रशासन की टीम ने मौके पर जेसीबी को बुलाकर कच्ची ईंटों को तहस नहस कर दिया। भट्ठा मालिकों को चेतावनी दी कि अगर उनकी ओर से भट्ठों पर कोई भी ईट संबंधित काम किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को एसडीएम बिसौली सीपी सरोज और खनन अधिकारी नरेंद्र कुमार ने ओरछी क्षेत्र में चल रहे भट्ठों की जांच की। जांच के दौरान चार भट्ठे अवैध तरीके से संचालित मिले। पूछताछ के दौरान भट्ठा मालिकों ने अभिलेखों के नहीं होने की बात कही। ऐसे में एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी को मंगाकर सभी कच्ची ईटों को मिट्टी में मिला दिया गया। एसडीएम ने भट्ठा मालिकों को चेतावनी दी कि अगर उनकी ओर से अब यहां पर कोई भी ईट संबंधित काम किया गया, तो उसने खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि आगे इस तरह का अभियान जारी रहेगा और भट्ठों की जांच की जाएगी।