फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

इंदिरा चौक से दो गिरफ्तार, एटीएम बदलकर निकालते थे रुपये

Sat, 19 Oct 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने त्योहार पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। जगह-जगह चेकिंग के आदेश दिए हैं। इसी के चलते शुक्रवार को पुलिस के हत्थे दो युवक चढ़ गए। उनके पास से करीब 35 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक लोगों के एटीएम बदलकर रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज चौकी प्रभारी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ इंदिरा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बाइक से दो युवक चौराहे पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया। दोनों पुलिस को देखकर घबरा गए। इस पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो एक युवक की जेब से करीब 35 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस दोनों को सिविल लाइंस थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। फिलहाल उनके खिलाफ पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि एक युवक आंवला का रहने वाला है। वह अपने दोस्त के साथ शहर के एटीएम पर आकर लोगों के कार्ड बदल लेता था। उसके बाद वह मौके से भाग जाता था। फिर दूसरे एटीएम से रुपये निकाल लेता था। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में लगी है। देर रात तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सुरक्षित नहीं लावेला चौक एरिया
शहर में लावेला चौक एरिया जेब कतरों का जोन बन गया है। दरअसल यहां से रोडवेज नजदीक है। लोगों का इधर से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कचहरी, जेल, सिविल लाइंस और पुलिस ऑफिस भी आने-जाने का रास्ता है। अक्सर जेबकतरे इसी एरिया में लोगों को निशाना बना लेते हैं। इस चौराहे पर कई लोगों के साथ घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन अब तक कोई जेब कतरा नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार पर सावधान!..कट न जाए जेब, बदल न जाए एटीएम
दीपावली का त्योहार नजदीक आने से शहर में भीड़भाड़ बढ़नी शुरू हो गई है। बाजार में रौनक आ गई है। तो वहीं चोर उचक्के भी सक्रिय हो गए हैं। ये लोगों को ऐसे स्थानों पर ही निशाना बनाते हैं, जहां व्यक्ति सबसे ज्यादा व्यस्त होता है। वह खरीदारी में लगा होगा, तब तक उनके साथ टप्पेबाजी हो जाएगी। बाजार में बैग काटकर या जेब काटने की घटनाएं आम रहती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अपनी सुरक्षा के साथ अपने सामान का भी ध्यान रखना पड़ेगा।

शहर में रहेगी वाहनों की नोएंट्री
-एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने त्योहार पर बाजार की व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए शहर में वाहनों की नोएंट्री के आदेश किए हैं। दीपावली से पहले बाजार में ई-रिक्शा, टेंपो बिल्कुल बंद हो जाएंगे। बाद में दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इस दौरान जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। बाजार में नोएंट्री कहां से कहां तक रहेगी। इस पर अभी विचार चल रहा है।


रोडवेज पर होटलों में शराब पीते तीन धरे
एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में शुक्रवार देर शाम शहर में रूट मार्च किया गया। इसकी शुरुआत लावेला चौक से हुई, जो लोटनपुरा, गोपी चौक, सोथा, पथिक चौक, टिकटगंज, सराफा मार्केट होते हुए गांधी ग्राउंड पर आकर खत्म हो गया। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित कई होटलों में छापामारी की गई। तीन लोग होटलों में शराब पीते पकड़े गए। पुलिस उन्हें सिविल लाइंस ले गई है। इस दौरान सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम, कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed