{"_id":"5daa00d18ebc3e014c4b7294","slug":"crime-badaun-news-bly380701939","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक में चोरी की 12 बाइक और एक स्कूटर बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौक में चोरी की 12 बाइक और एक स्कूटर बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/कादरचौक। स्वॉट टीम और कादरचौक पुलिस ने गुरुवार रात अभियान चलाकर एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने चोरी की 12 बाइक व एक स्कूटर बरामद किया है। तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि ये गैंग काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था। रोजाना कहीं न कहीं से वाहन चोरी कर रहा था। गुरुवार रात स्वॉट टीम प्रभारी राजीव कुमार शर्मा और एसओ कादरचौक विशाल प्रताप सिंह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उसी समय ग्राम धनूपुरा निवासी विजय उर्फ ब्रजेश पुत्र वीरबल पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और एक बाइक के पार्टस बरामद हुए हैं। उसने पूछताछ में बताया कि सावन माह में ग्राम निधानपुरा निवासी विजय जल लेकर पटना जा रहा था। तभी तीन लोगों के साथ मिलकर उसकी बाइक लूट ली थी। उसी समय अलापुर के कांवड़िया आ रहे थे। बाद में दोनों ओर से कांवड़िया आपस में भिड़ गए थे।
उसने अपने साथियों के नाम रोशन पुत्र रामनिवास और आनंद पुत्र रामप्रसाद निवासी धनूपुरा, कालिया पुत्र बाबू निवासी अली नगला थाना अलापुर बताए हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों को तलाश किया जा रहा है।