फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात लड़की का शव

Sat, 19 Oct 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
crime
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा मिला। उसका सिर धड़ से अलग था। उसके कपड़े फट चुके थे। जिस्म पर एक भी कपड़ा नहीं था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन दबतोरी से आसफपुर को मेन लाइन से रवाना हुई थी। इस दौरान लोको पायलट ने 48 नंबर रेलवे के खंभे के पास ट्रैक पर एक शव पड़ा देखा और ट्रेन को वहीं रोक दिया। फिर स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दी, तो वहीं स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह ने मेमो के आधार पर स्थानीय पुलिस को खबर कर दी। तब तक ट्रेन से उतरकर अधिकतर यात्री ट्रैक पर पहुंच गए, जहां एक लड़की का निर्वस्त्र शव पड़ा था। उसका सिर धड़ से अलग काफी दूर पड़ा था। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक लड़की की उम्र करीब 27-28 साल होगी। उसके शरीर पर रहे गुलाबी सलवार, कत्थई सूट छींटदार और नीला दुपट्टा फट कर जिस्म से उतर चुका था। इधर, मौके पर पहुंचे दबतोरी चौक इंचार्ज कामेश सिंह ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया, तब कहीं ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। शव हटने तक ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि या तो लड़की ने आत्महत्या की होगी या फिर हत्या करके शव को ट्रैक पर डाला गया है। इसकी सूचना पर आरपीएफ के अलावा फोरेंसिक टीम भी पहुंची और उन्होंने नमूने लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। चौकी इंचार्ज के मुताबिक लड़की का शव निर्वस्त्र नहीं था। हादसे के बाद कपड़े इधर-उधर हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed