{"_id":"5da8b08a8ebc3e014950ac2b","slug":"crime-badaun-news-bly3805981116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पिकअप चालक को लगी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में पिकअप चालक को लगी गोली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार शाम बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक पिकअप चालक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। चालक उस वक्त गाड़ी से किसी की भैंस उतारकर घर लौट रहा था। रास्ते में आसफपुर-बिसौली के बीच मलखानपुर के पास यह वारदात हो गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिकअप चालक राजेंद्र (22) पुत्र पान सिंह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलखानपुर निवासी था। गुरुवार शाम राजेंद्र किसी की भैंस उतारकर पिकअप से गांव लौट रहा था। गांव के रास्ते पर उसे लोगों ने पिकअप में घायल अवस्था में पड़ा देखा। उसके सीने के पास गोली का निशान था। इस पर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक परिवार वाले युवक को उठाकर बिसौली के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं इसकी सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि राजेंद्र पिकअप से लौट रहा था। तभी तीनों आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर गोली मार दी। उसके बाद मौके से भाग गए। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवार वालों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं लोग चर्चा कर रहे हैं कि युवक का किसी से प्रेम प्रसंग था, जिससे उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तभी कोई कार्रवाई की जाएगी।
चार दिन पहले तय हुई थी युवक की शादी
मलखानपुर निवासी राजेंद्र की शादी चार दिन पहले संभल जिले के थाना कुढ़ फतेहगढ़ के ग्राम तोलकपुर से तय हुई थी। इससे परिवार में सभी खुश थे। जिम्मेदार लोग राजेंद्र की शादी की तैयारियों में भी जुट गए थे लेकिन गुरुवार शाम हुई युवक की मौत से परिवार वाले टूट गए हैं। उनके घर में मातम पसर गया है।