फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एटीएम बदलकर सफाई कर्मचारी के खाते से 40 हजार उड़ाए

Wed, 16 Oct 2019 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
crime
म्याऊं (बदायूं)। मंगलवार को कस्बे में एक सफाई कर्मचारी का एटीएम बदलकर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आने पर कर्मचारी को इसकी जानकारी हुई तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरा निवासी राजपाल पुत्र दोदराम सफाई कर्मचारी है। मंगलवार को राजपाल कुछ रुपये निकालने के लिए एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा था। कर्मचारी के मुताबिक उस समय एटीएम पर एक लड़का पहले से मौजूद था। उसने किसी तरह कर्मचारी को बातों में फंसाकर उसका एटीएम बदल लिया। जब उसके रुपये नहीं निकले तो वह पीएनबी के एटीएम पर पहुंचा। यहां भी उसके एटीएम से रुपये नहीं निकले। उसके मोबाइल पर 40 हजार रुपये निकलने के मैसेज आया तब पता चला कि उस लड़के ने एटीएम कार्ड बदल दिया है। कर्मचारी ने उसको काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कर्मचारी ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed