{"_id":"5d9f3e4e8ebc3e015f567b36","slug":"crime-badaun-news-bly3795541198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक से अभद्रता करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक से अभद्रता करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में स्थित प्राथमिक स्कूल में बुधवार को गांव के एक शराबी ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज और अभद्रता कर की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को गांव गढ़ी स्कूल पर तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक ध्यानपाल सिंह करीब सवा आठ बजे यहां पहुंचे। इस दौरान वह स्कूल की कक्षाओं में सफाई करा रहे थे। तभी गांव निवासी जुगेंद्र सिंह ने शराब के नशे में यहां आकर ध्यानपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। इसके बाद गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ गए, जिन्होंने मामले को शांत कराया। पुलिस नेआरोपी जुगेंद्र सिंह के खिलाफ धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।