{"_id":"5d9e22538ebc3e93d56cceed","slug":"crime-badaun-news-bly379480421","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन डालकर युवक ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन डालकर युवक ने खुद को लगाई आग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां (बदायूं)। कस्बे में बुधवार शाम एक युवक ने शराब के नशे में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। परिवार वाले उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
बुधवार देर शाम कस्बे के वार्ड संख्या दस निवासी राजेश (25) पुत्र मूलचंद वाल्मीकि अपने ऊपर केरोसिन डालकर घर से बाहर निकल गया। उसके बाद वह बाहर से जलता हुआ आया और अपने दरवाजे के पास गिर गया। उसके शरीर से लपटें निकलती देखकर परिजन समेत अन्य लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद युवक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश वाल्मीकि दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। उसके बड़े भाई सुनील ने बताया कि राजेश की शादी पूजा के साथ पांच साल पहले हुई थी। एक साल बाद पूजा उसे छोड़कर अपने मायके चली गई, तब से राजेश शराब पीने का आदी हो गया था। उसकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।