{"_id":"5d9b92ef8ebc3e01451c2496","slug":"crime-badaun-news-bly3791732184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने मंदिर में मूर्तियां खंडित कीं, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने मंदिर में मूर्तियां खंडित कीं, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती (बदायूं)। कस्बा क्षेत्र के खेतिहार इलाके में स्थित एक शिव मंदिर में घुसकर कुछ खुराफाती तत्वों ने मूर्तियों को खंडित कर दिया। सोमवार सुबह लोग मंदिर में पूजा करने गए तो खंडित मूर्तियां देखकर उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जैसे-तैसे शांत किया।
उघैती कस्बे के खेतिहार इलाके में कई साल पुराना एक शिव मंदिर बना हुआ है। जहां रोज लोग पूजा-पाठ करने आते हैं। सोमवार सुबह लोग मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचे। उन्होंने जैसे ही मंदिर का गेट खोला तो वहां खंडित मूर्तियां देखीं। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए। उनकी सूचना पर कस्बे के अनेक लोग मौके पर पहुंच गए। उनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उसी समय किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और बाद में सीओ बिल्सी संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। लोगों ने बताया कि मंदिर में कोई अराजक तत्व घुसा होगा और उसी ने मूर्तियां खंडित कर दीं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जिसने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए।