{"_id":"5d964a4b8ebc3e0160260007","slug":"crime-badaun-news-bly3786357183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूकबधिर किशोरी को दबोचकर युवक ने की अश्लील हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूकबधिर किशोरी को दबोचकर युवक ने की अश्लील हरकतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। सहेली के साथ घर के बाहर खड़ी मूूकबधिर किशोरी को एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। पहले तो उसने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कीं, विरोध करने पर उसे पीट दिया। यह देख उसकी सहेली ने शोर मचाया तो कई महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं। पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक मौके से भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी धेवती को गोद ले रखा है। बोल पाने में असमर्थ किशोरी अपनी नानी के साथ ही रहती है। बुधवार को उसकी नानी किसी काम से पड़ोस में चल गई थी, लेकिन दरवाजे पर अपनी सहेली के साथ खड़ी किशोरी को गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। किशोरी समेत उसकी सहेली ने विरोध किया तो मूकबधिर को पीट दिया गया। सहेली के शोर मचाने पर पड़ोस के घरों से पांच-छह महिलाएं बाहर निकल आईं। वह आरोपी युवक को पकड़ने के लिए दौड़ी भी, लेकिन वह खेतों में होकर जंगल की ओर भाग गया। बाद में महिलाएं आरोपी युवक के घर भी पहुंचीं। देर शाम घर लौटी किशोरी की नानी को घटना के बारे में जब पता लगा तो वह उसे लेकर कोतवाली आई। किशोरी ने पुलिस कर्मियों को भी इशारों में अपने साथ हुई हरकतें बयां कर दीं। इधर, दरोगा महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ने के लिए सुबह दबिश भी दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कछला से विवाहिता लापता, पड़ोसी पर शक
कछला कसबे के एक मोहल्ले से 19 वर्षीय विवाहिता गुरुवार सुबह करीब चार बजे अपने घर से लापता हो गई। सुबह जब वह कमरे में नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। उसके ससुर ने पड़ोस के एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस को घटनाक्रम से अवगत करा दिया। उसकी तहररीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। ब्यूरो