फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

छात्रा को तंग कर रहा था शोहदा, परिवार वालों ने दबोचा

Tue, 01 Oct 2019 10:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता कम होती दिख रही है। स्कूल आने-जाने के वक्त छात्राओं से छेड़छाड़ और छींटाकशी के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को शहर के लावेला चौक पर महिलाओं ने छींटाकशी करने वाले मनचले को सरेराह चप्पलों से पीटा था। अब एक कॉलेज छात्रा को छींटाकशी कर परेशान करने का सामना सामने आया है। छात्रा के परिवार वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के राजाराम इंटर कॉलेज की कक्षा छह की एक छात्रा का एक मनचला कई दिन से पीछा कर रहा था। इस दौरान कई बार छात्रा को रास्ते में रोककर न सिर्फ छींटाकशी की, बल्कि उसको धमकाया भी। डर की वजह से कई बार तो छात्रा कॉलेज ही नहीं आई। सोमवार को छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली तो मनचले ने फिर से उसका पीछा करते हुए छींटाकशी की। परेशान छात्रा ने कॉलेज पहुंचकर इस बारे में प्रधानाचार्य डॉ. अनीता सिंह को बताया। प्रधानाचार्य ने छात्रा के परिवार वालों से बात की, छात्रा की मां और चाचा कॉलेज पहुंचे। उनसे मनचले के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछा। इसके बाद छात्रा के परिवार वालों ने मनचले को पकड़ने का जाल बिछाया। छात्रा को घर के लिए आगे भेजा और खुद उससे काफी पीछे चलने लगे। रास्ते में मनचले ने छात्रा का पीछा शुरू कर दिया। छात्रा ने इशारा करके अपने चाचा को मनचले के बारे में बताया। इसके बाद परिवार वालों ने मनचले को दबोच लिया। पहले उसकी पिटाई की और बाद में उसे कॉलेज लेकर पहुंचे। प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस भी कॉलेज पहुंच गई। मनचले को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


कुंवरगांव में भी की गई शोहदे की धुनाई
कुंवरगांव। कस्बे के पास ही स्थित एक गांव से कॉलेज जाने जाने वाली छात्रा को कई दिन से परेशान कर रहे शोहदा सोमवार को छात्रा के परिवार वालों के हत्थे लग गया। बाजार चौराहा पर छात्रा के परिवार वालों ने शोहदे को पकड़कर धुन दिया। शोहदा करीब एक महीने से कक्षा सात की छात्रा को परेशान कर रहा था। शनिवार को भी उसने छात्रा को रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने इस बारे में अपने घर पर बताया। सोमवार दोपहर छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। परिवार के लोग भी उससे कुछ दूरी पर चल रहे थे। रास्ते में शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। परिवार वालों ने उसे दबोच लिया और धुनाई कर दी। हालांकि, आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। लोगों के समझाने के बाद छात्रा के परिवार वालों ने थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्रा को मनचला कई दिन से परेशान कर रहा था। सोमवार को छात्रा ने इस बारे में मुझे बताया। इसके बाद मनचले को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। कॉलेज के आसपास छात्राओं की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। कॉलेज की ओर से गार्ड की तैनाती रहती है। यह मामला कॉलेज से कुछ दूर का है।
-डॉ. अनीता सिंह, प्रधानाचार्य, राजाराम महिला इंटर कॉलेज

आरोपी हिरासत में है, अभी छात्रा के परिवार या फिर कॉलेज प्रशासन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed