{"_id":"5d8911598ebc3e93d2290267","slug":"crime-badaun-news-bly377337131","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का रेल ट्रैक पर मिला शव, झगड़े के बाद रविवार रात घर से चला गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का रेल ट्रैक पर मिला शव, झगड़े के बाद रविवार रात घर से चला गया था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। युवक का शव सोमवार सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि वह घर से झगड़ा करके निकला था। परिवार वाले कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सिविल लाइंस पुलिस को सोमवार सुबह दातागंज रेल क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। तलाशी में जेब से रोडवेज बस का टिकट और आधार कार्ड मिला। आधार के जरिए उसकी शिनाख्त वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर निवासी मोअज्जम पुत्र सागिर के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। इन लोगों ने बताया कि मोअज्जम रविवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि मोअज्जम का झगड़ा पत्नी शब्बो से हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला आया। यहां आकर उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि, परिवार वाले ज्यादा कुछ नहीं बता रहे। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस मामले को खुदकुशी का मान रही है।