{"_id":"5d8668e58ebc3e93aa192411","slug":"crime-badaun-news-bly3771056146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन: तीन ट्रैक्टर, एक जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन: तीन ट्रैक्टर, एक जेसीबी सीज
विज्ञापन
बगरैन (बरेली)। अवैध खनन को लेकर सरकार की सख्ती का कुछ कम ही सही, मगर असर दिखने लगा है। वजीरगंज पुलिस ने शुक्रवार रात बगरैन के जंगल में अवैध खनन पकड़ा। मौके पर तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी सीज कर दी, जबकि अवैध खनन करने वाले भाग निकले।
जिले के कई इलाके अवैध खनन के लिए बदनाम हैं। पुलिस पर भी सवाल उठते रहे हैं। कुछ समय से सरकार ने अवैध खनन को लेकर ज्यादा सख्ती दिखाई है। वजीरगंज थाने की बगरैन चौकी इलाके में भी अवैध खनन हो रहा था। शुक्रवार रात पुलिस को इस बारे में सूचना मिली। चौकी इंचार्ज राहुल सिसोदिया ने मौके पर छापा मारा। खनन करने वाले वाहनों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी को कब्जे में लेने के बाद सीज कर दिया।