{"_id":"5d8668e08ebc3e93b24e3683","slug":"crime-badaun-news-bly377105317","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी से मिली दुष्कर्म पीड़ित, बोली-हड़काते हैं सीओ दातागंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी से मिली दुष्कर्म पीड़ित, बोली-हड़काते हैं सीओ दातागंज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायू/म्याऊं। अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी की एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सक है। पीड़ित का आरोप है कि एडीजी के आदेश के बाद भी दातागंज पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उसने विवेचना स्थानांतरित करने की मांग की है।
हजरतपुर थाने के एक गांव में नन्हे ने अनूसूचित जाति की महिला से 14 अगस्त को दुष्कर्म किया था। पीड़ित के पति की तहरीर पर पुलिस ने 20 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की। मेडिकल और बयान दर्ज की कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले में जांच सीओ दातागंज कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि उसे सीओ पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा नहीं है। ऐसे में उसकी विवेचना स्थानांतरित की जानी चाहिए। पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न करके उलटा उसके पति को ही परेशान कर रही है। पीड़ित ने एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र से मिलकर सीओ दातागंज की शिकायत की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग और असरदार हैं। उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। अगर वह सीओ के पास शिकायत लेकर जाती है तो सीओ हड़का कर अपने दफ्तर से भगा देते हैं।
दुष्कर्म की एफआईआर एक व्यक्ति के नाम दर्ज कराई गई, बाद में महिला ने अपने बयान में दो अन्य लोगों का नाम भी लिया है। पूरे मामले में पड़ताल की जा रही है। गांव के लोगों के बयान भी लिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी हो रहे हैं। मुझ पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
- एसके सिंह, सीओ दातागंज