फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

46 लाख की शराब पकड़े जाने के मामले में ट्रक मालिक भी गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2019 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
crime
उसावां (बदायूं)। पांच दिन पूर्व कस्बे में पलटे पंजाब की शराब से भरे ट्रक के मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालिक ट्रक चालक गुरुप्रीत का ही भाई है। पुलिस के मुताबिक गुरुप्रीत ट्रक चलाता था जबकि गुरदीप उसके आगे चलता था ताकि कोई खतरा होने पर उसे संभाला जा सके।
विज्ञापन

विगत 17 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे उसावां पुलिस कलान बार्डर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बैरियर से गुजरे ट्रक का चालक घबरा गया और उसका ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। उसमें शराब लदी हुई थी। पुलिस ने चालक गुरप्रीत पुत्र सरदारी लाल निवासी रजपुरा थाना बसंतपुर जिला पटियाला (पंजाब) और हेल्पर जसविन्दर पुत्र काड़राम निवासी कस्बा बनूर जिला पटियाला (पंजाब) को हिरासत में ले लिया था। ट्रक की सुरक्षा को पुलिस लगा दी गई थी। पूछताछ के दौरान चालक और हेल्पर ने दावा किया था कि ट्रक में लदी शराब सरकारी है और पंजाब से भूटान जा रही है। इस पर पुलिस और आबकारी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पंजाब से रिपोर्ट मांगी, जिसमें पता चला कि दोनों अवैध तरीके से शराब ले जा रहे थे। ट्रक में पंजाब की 46 लाख की नौ सौ पेटी शराब (43200 क्वार्टर) भरी थी। पूरी छानबीन के बाद पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर ट्रक को सीज कर दिया। धारा 63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 420, 468 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चालक और हेल्पर को जेल भेज दिया था। चालक गुरुप्रीत ने बताया कि शराब और ट्रक उसके भाई गुरदीप का है। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि पंजाब-हरियाणा की शराब दूसरे राज्यों में तस्करी का मुख्य आरोपी गुरदीप है। शनिवार को उसे बदायूं रोड के एक ढाबा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शराब और ट्रक उसी का है। गुरुप्रीत और गुरदीप भाई हैं। गुरदीप शराब भरे ट्रक के आगे चलता था ताकि कोई खतरा होने पर संभाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed