फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, गर्भवती समेत तीन घायल

Sat, 21 Sep 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
दबतोरी। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में बिजली पोल से कनेक्शन जोड़ने को लेकर उपजे विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में सतेंद्र सिंह के मकान के पास बिजली का पोल लगा है। इस पोल के पास में ही नेत्रपाल का मकान है। बताते हैं कि संविदा कर्मी अरविंद शाम लगभग छह बजे नेत्रपाल का बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा था, उसी बीच सतेंद्र संविदा कर्मी से कनेक्शन नहीं जोड़ने की हिदायत देने लगा। इसका नेत्रपाल ने विरोध किया तो दोनों ओर से जमकर गालीगलौज होने लगी और लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान कुछ महिलाएं भी आ गईं, जिसमें एक पक्ष की ममता पत्नी अन्नू चपेट में आ गई। ममता गर्भवती है, जिसकी गंभीर हालत होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए बिसौली अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्नू और भानुप्रताप के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। सतेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने भानुप्रताप, नेत्रपाल, अंकित व रिंकू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव में बिजली के पोल पर कनेक्शन जोड़ने को लेकर सतेंद्र और नेत्रपाल के बीच विवाद हुआ था। गर्भवती महिला ममता का इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ब्रज किशोर, चौकी इंचार्ज, दबतोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed