{"_id":"5d83c0de8ebc3e015369f00d","slug":"crime-badaun-news-bly3767837166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता स्कूल संचालन करने पर तीन संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता स्कूल संचालन करने पर तीन संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र में बगैर मान्यता के संचालित किए जा रहे तीन विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में अफरातफरी है।
एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों खंड शिक्षाधिकारी राशिद अनवर सिद्दीकी ने क्षेत्र के एसएल पब्लिक स्कूल, सिद्धपुर चित्रसेन के प्रबंधक अजयपाल, गौतम बुद्ध शाक्य विद्यालय, गढौली के प्रबंधक नरेंद शाक्य व शारदा देवी इंटर कॉलेज, बेहटा जवी के प्रबंधक धनपाल शाक्य को बगैर मान्यता विद्यालय का संचालन करने एवं मान्यता के अतिरिक्त कक्षा का संचालन करने पर नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके उक्त विद्यालयों का संचालन बंद नहीं किया गया। इस पर उन्होंने बिना मान्यता विद्यालय संचालन करने के आरोप में तीनों विद्यालयों के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो