{"_id":"5d6acaba8ebc3e93d84466bb","slug":"crime-badaun-news-bly3744406196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षीय बालक को पुलिस ने बनाया अपराधी, डीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस वर्षीय बालक को पुलिस ने बनाया अपराधी, डीएम ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक जमीनी विवाद के मामले में कार्रवाई पर उतरी पुलिस ने दस वर्षीय बालक को ही अपराधी बना डाला। उसके खिलाफ 107/116 (मुचलका पाबंद) की कार्रवाई कर दी। इसका नोटिस जब घर पहुंचा तो परिवार वाले देखकर हैरान रह गए। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम नौशेरा का है। यहां के तेजपाल का कुछ समय पूर्व अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर 107/116 की कार्रवाई की थी लेकिन यह भूल गई कि वो जिन लोगों पर 107/116 की कार्रवाई कर रही है। उनमें तेजपाल का दस वर्षीय बेटा अभिषेक भी शामिल है। पुलिस ने अभिषेक को 10 साल का न दिखाकर उसकी उम्र 25 साल बताते हुए कार्रवाई कर दी। इधर, एक दिन पहले तेजपाल के घर कार्रवाई के संबंध में नोटिस पहुंचा तो परिवार वाले सन्न रह गए। एक बच्चे पर कार्रवाई होने से परिवार वाले डर गए। शनिवार को तेजपाल की पत्नी रामवती अपने बेटे अभिषेक और परिवार के अन्य लोगों के साथ डीएम के पास पहुंचे। उन्होंने डीएम को इस बारे में जानकारी। जिस पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं एसएसपी को पत्र भेजकर तुरंत मुकद्दमा खत्म कराने को कहा है।
एसआई अवधेश कुमार ने यह कार्रवाई की थी। उन्होंने किसी से पूछकर 107/116 की रिपोर्ट लगाई थी। इसके लिए थाने से एक पत्र भेजा जा रहा है, जिससे यह कार्रवाई निरस्त हो जाएगी। भूलवश बालक का नाम शामिल हो गया है।
विज्ञापन
ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
पुलिस ने जो चालानी रिपोर्ट दी थी, उसमें एक बच्चे का नाम सामने आया है। मैंने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा है कि वो इसकी जांच करें। पहला काम यह है कि यह मुकद्दमा तत्काल प्रभाव से खत्म करें। जिसने यह गलत रिपोर्ट दी है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से कहा गया है।
दिनेश कुमार सिंह, डीएम