फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पच्चीस दिन से लापता युवक का मिला कंकाल

Mon, 19 Aug 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
crime
इस्लामनगर (बदायूं)। करीब पच्चीस दिन से लापता युवक का कंकाल रविवार को एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। परिवार वालों ने कपड़े और जूतों से उसकी पहचान की है। फिलहाल पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे युवक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम राजथल का धर्मेंद्र यादव (27) पुत्र आराम सिंह यादव 24 जुलाई की रात अपने घर के बाहर सो रहा था। वहीं से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दूसरे दिन परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने युवक को तलाश किया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। दोपहर तक परिवार वाले उसे गांव में तलाश करते रहे थे। परंतु उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी थी। परिवार वाले थकहार कर घर पर बैठ गए थे। रविवार दोपहर कुछ लोग मौसमपुर और राजथल के बीच खेतों की ओर गए थे। तभी उन्हें कुछ दुर्गंध आती महसूस हुई थी। गन्ने के खेत में झांककर देखा तो वहां किसी लाश की सिर्फ हड्डियां पड़ी थीं। इसकी सूचना पर राजथल के दर्जनों लोग पहुंच गए। धर्मेंद्र के परिवार वालों ने उसकी पहचान मौके पर पड़ी मिली पैंट और जूते देखकर की। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दस साल पहले शादी हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। परिवार वालों ने किसी रंजिश होने से इंकार किया है। वहीं इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिरोही ने बताया कि कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed