फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जमीन के विवाद में सौतेली मां को गोली से उड़ाया

Thu, 04 Jul 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक महिला की उसके सौतेले बेटे ने अपने दो साथियों की मदद से गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपनी बेटी और भतीजे के साथ शहर से दवा लेकर बाइक से लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे उसके सौतेले बेटे और उसके दो साथियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला ने अपने सौतेले बेटे द्वारा गोली मारने के पुलिस को बयान दिए थे।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बादल निवासी नन्ही देवी (45) के पति मथुरा प्रसाद रिटायर्ड दरोगा थे। उन्होंने दो शादियां की थीं। नन्ही देवी उनकी दूसरी पत्नी थीं। मथुरा प्रसाद और उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी के बच्चों और नन्ही देवी के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताते हैं कि बुधवार को नन्ही देवी अपनी सोलह वर्षीय बेटी शिवानी और भतीजा उमेश के साथ दवा लेने शहर गई थीं। तभी रास्ते में कासिमपुर गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए उसके सौतेले बेटे प्रकाश और उसके दो साथियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे बाइक गिर गई। उमेश और शिवानी एक ओर जा गिरे। वहीं हत्यारोपियों ने महिला को तीन गोली मार दीं। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर तुरंत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला को जिला अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रास्ते में नन्ही देवी ने पुलिस को गोली मारने वाले का नाम प्रकाश बताया था। पुलिस उमेश और शिवानी को थाने ले गई है। उनसे मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

जमीन के विवाद के चलते महिला की हत्या हुई है। मरने से पूर्व महिला ने अपने सौतेले बेटे प्रकाश समेत तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर उन्हें तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed