{"_id":"5dac9d518ebc3e016d632970","slug":"crime-action-badaun-news-bly3810270151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घर में छापा मारा, एक क्विंटल मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने घर में छापा मारा, एक क्विंटल मांस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। शनिवार रात पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर एक क्विंटल मांस बरामद कर लिया। वहीं से चाकू, छुरे और कुल्हाड़ी बरामद हुई है लेकिन मवेशी का वध करने वाले मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने बाप-बेटी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसआई मुखराम सिंह को शनिवार देर रात सूचना मिली कि वार्ड नंबर पांच में भूरे पुत्र इस्माइल के घर में मवेशियों की हत्या की जा रही है और मांस सप्लाई किया जा रहा है। इस पर उन्होंने सिपाही राम सिंह और सुनील कुमार के साथ मिलकर भूरे के घर की घेराबंदी कर दी, लेकिन इससे पहले मवेशियों का वध करने वालों को पुलिस की भनक लग गई। जिससे वे मौके से भाग गए। पुलिस ने घर के अंदर से कटा हुआ करीब एक क्विंटल मांस, चाकू, छुरे और कुल्हाड़ी अपने कब्जे में ले लिया पुलिस ने मांस को सैंपल लेकर दफन करा दिया। उसके बाद पुलिस ने भूरे और उसकी बेटी गोसिया, असलम व नईम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस ने चारों की तलाश शुरू कर दी है।