फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

मारपीट में घायल युवक की मौत

Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
crimc
बदायूं। इस्लाम नगर क्षेत्र के ग्राम बेहटा पाठक में रुपयों को लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक युवक ज्यादा घायल हो गया। उसकी बुधवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बेहटा पाठक निवासी दिनेश (35) पुत्र यादराम का सोमवार शाम अपने गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। उसके परिवार वालों के मुताबिक आरोपी ने दिनेश से 1100 रुपये उधार लिए थे। वह बिसौली इलाके में एक भट्ठे पर काम करते थे। सोमवार शाम दिनेश ने आरोपी से अपने रुपये मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले गाली गलौज और बाद में मारपीट हो गई। इससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे पहले बिसौली के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed