फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

हिंसा में तीन लोगों की मौत की सूचना से पुलिस में मचा रहा हड़कंप

Sun, 29 Dec 2019 06:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
crimc
बदायूं/ दातागंज। सांप्रदायिक हिंसा में दोनों ओर से फायरिंग और पथराव में तीन लोगों की मौत की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर किसी ने मोबाइल से यूपी 112 को कॉल की। कॉल करने वाले ने बताया कि एक गांव में हिंदू और मुसलमानों के बीच हिंसा हो गई है। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग चल रही है। अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। उसने गांव का नाम नहीं बताया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दातागंज से लेकर बदायूं सर्किल तक पुलिस के रडार पर संवेदनशील गांवों की ओर हो गए, लेकिन कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं थी।
विज्ञापन

जिले में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पहले से ही माहौल संवेदनशील बना हुआ है। पहले से ही अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार दोपहर यूपी 112 को सांप्रदायिक हिंसा और इसमें तीन लोगों की मौत की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। वायरलेस पर मैसेज चलने लगे। यूपी 112 तुरंत ही सूचना देने वाले मोबाइल की लोकेशन पर पहुंच गई। कॉल करने वाले से संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल ऑफ था। दातागंज के साथ बदायूं सर्किल में भी अलर्ट कर दिया गया। पुलिस करीब दो घंटे परेशान रही। जिले में किसी भी जगह से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। इसके बाद यूपी 112 को फर्जी सूचना दिए जाने का अहसास हुआ। सूचना देने वाले का मोबाइल नंबर ऑफ होने की वजह से काफी कोशिश के बाद भी पुलिस उसके बारे में पता नहीं लगा सकी। सूचना देने वाले का नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया गया है।
विज्ञापन

दंगे की सूचना देने पर दो लोगों पर कार्रवाई
दातागंज। क्षेत्र के गांव सेहरा में गांव के राजू और अनीस के बीच शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान राजू की पत्नी ने यूपी 112 को कॉल करके गांव में दंगा होने की सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुुलिस तुरंत ही गांव पहुंच गई और ग्रामीणों से बात की, लेकिन वहां पर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। फिर भी पुलिस ने एहतियातन और लोगों से पूछताछ की, लेकिन मामला आपसी झगड़े व मारपीट का निकला। इस मामले में पुलिस ने राजू और अनीस के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर यूपी 112 को हिंसा में तीन लोगों की मौत की फर्जी सूचना दी गई थी। सभी संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। हिंसा की सूचना झूठी थी। सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य मामले में दंगा की झूठी सूचना दिए जाने पर सेहरा गांव के दो लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
संजय कुमार, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed