फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

बाइक सवार युवकों से लूट का प्रयास, ग्रामीणों ने एक बदमाश दबोचा

Tue, 24 Dec 2019 09:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
crimc
उझानी (बदायूं)। कादरचौक रोड पर बदमाशों ने राहजनी के लिए बाइक सवार तीन युवकों को घेर लिया। बाइक नहीं रोके जाने पर बदमाशों ने लाठी मारकर उन्हें गिरा दिया, लेकिन युवकों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। ग्रामीणों की भीड़ ने एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। उसके दो साथी जंगल में भाग गए। पकड़े गए बदमाश को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब 10 बजे उझानी-कादरचौक रोड पर गांव फतेहपुर के पास की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी चंद्रकेश, विदेश और रवेंद्र बाइक से गांव के लिए निकले। रास्ते में सड़क पर लाठी-डंडे लेकर खड़े तीन बदमाशों ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। बाइक नहीं रोके जाने पर बदमाशों ने युवकों पर लाठी उछाल दी। लाठी चंद्रकेश के लगी तो वह बाइक समेत गिर पड़ा। बदमाश बाइक सवार युवकों को लूट पाते उसी दौरान युवकों ने शोर मचाया तो कई ग्रामीण दौड़कर मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी सोनू बताया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सोनू को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही सोनू के बताए नामों के आधार पर फरार बदमाशों की तलाश की तो वह अपने घरों पर नहीं मिले। मंगलवार को पुलिस ने चंद्रकेश की तहरीर पर सोनू, उसी के गांव के रामबहादुर और भूपराम के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया। इधर, एसएसआई रामऔतार सिंह ने बताया कि लाठी लगने से चंद्रकेश घायल हुआ है। बदमाश सोनू के फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसे लेकर कोतवाली में भी पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed