फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

एक दिन पहले हुआ विवाद, सुबह चारपाई पर पड़ी मिली ग्रामीण की लाश

Wed, 16 Oct 2019 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
crimc
दहगवां/जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सोवनपुर में सोमवार रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले सुबह उठे तो उसका चारपाई पर शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि एक दिन पहले उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया था। रात उन्होंने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है।
विज्ञापन

ग्राम सोवनपुर निवासी सुरेश (55) का सोमवार शाम करीब चार बजे पड़ोसी से विवाद हो गया था। पड़ोसी ने सुरेश के खेत की नौ साल पुरानी नींव उखाड़कर फेंक दी थी। इस पर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज व नोकझोंक भी हुई थी। उसके बाद सुरेश ने कई लोगों के खिलाफ थाने जाकर तहरीर दी। फिर घर आकर रात को खाना खाने के बाद चारपाई पर सो गए। मंगलवार सुबह परिवार वाले उठे तो उन्होंने सुरेश को चारपाई पर मृत पाया। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के दर्जनों लोग एकत्र होकर आ गए। भतीजे हरवेश की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हरवेश ने रात में किसी समय आकर पड़ोसियों द्वारा उनकी गला दबाकर हत्या कर भाग जाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद हुए पोस्टमार्टम में सुरेश की मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। सुरेश के दो बेटे एक बेटी हैं। एक बेटा दिल्ली में रहता है और दूसरा खेतीबाड़ी करता है। एसओ राकेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक की पुष्टि हुई है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed