फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

उझानी में सेवानिवृत्त लेखपाल की बाइक से टप्पेबाजों ने उड़ाए तीन लाख रुपये

Wed, 16 Oct 2019 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
crimc
उझानी (बदायूं)। भारतीय स्टेट बैंक बदायूं की मुख्य शाखा से रुपये निकालकर घर के लिए चले रिटायर्ड लेखपाल कुंवरसेन की बाइक में पीछे लगे बैग में रखे थैले से मंगलवार को टप्पेबाजों ने तीन लाख रुपये उड़ा लिए। कुंवरसेन को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी तब हुई जब वह फल खरीदने के लिए रुके। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चेकिंग की पर टप्पेबाजों की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

मोहल्ला गौतमपुरी निवासी रिटायर्ड लेखपाल कुंवरसेन का बदायूं स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में खाता है। प्रापर्टी के सिलसिले में उन्होंने दिन में बदायूं जाकर अपने खाते से तीन लाख रुपये निकाले। बैंक से उन्हें पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की चार और सौ रुपये के नोटों की 10 गड्डियां मिलीं। रुपये उन्होंने थैले में रख लिए। बाहर निकलकर थैला बाइक के डिकीनुमा बैग में रख लिया। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे कुंवरसेन ने उझानी पहुंचकर पुराने टॉकीज के सामने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और फल खरीदने लग गए। उसी दौरान कुंवरसेन की नजर बाइक में लगे बैग पर पड़ी तो उसकी चैन खुली देख चौंक गए। देखा तो उसके अंदर रखा नोटों से भरा थैला गायब था।
विज्ञापन

टप्पेबाजों के शिकार बने रिटायर्ड लेखपाल ने फोन करके मौके पर ही अपने बेटे मुनेंद्र को बुला लिया। बाद में पिता पुत्र यहां कोतवाली पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस कर्मियों ने बैंक मैनेजर मनोज कुमार वर्मा से तीन लाख रुपये की निकासी के बारे में जानकारी की। बाद में पुलिस कर्मियों ने फल विक्रेता समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुंवरसेन ने बताया कि फल खरीदने के लिए जिस समय बाइक सड़क किनारे बाइक खड़ी की तब बैग की चैन बंद थी। उन्होंने कहा कि रुपये मेन मार्केट में चोरी हुए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कुंवरसेन ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड लेखपाल कुंवरसेन से मेन मार्केट में तीन लाख रुपये की टप्पेबाजी की भनक लगते ही मौके पर भीड़ लग गई। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल पंजाबी कॉलोनी निवासी राजेश कुमार खन्ना को भी टप्पेबाजों ने शिकार बना लिया था। पांच साल पहले भी मेन मार्केट में टप्पेबाजी की दो घटनाएं सामने आई थीं लेकिन कोई भी पुलिस रिकार्ड का हिस्सा नहीं बन पाई थी।

रिटायर्ड लेखपाल की बाइक के बैग से तीन लाख रुपये चोरी के बारे में जानकारी मिलते ही तहकीकात शुरू कर दी गई है। रुपये बदायूं की बैंक से निकाले जरूर गए हैं लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पा रहा है कि घटना कहां पर हुई है।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed