{"_id":"5d9a3a978ebc3e012c6537bc","slug":"crimc-badaun-news-bly379154262","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हतसा में शनिवार रात बुजुर्ग किसान को पहले से मौजूद कुछ लोगों ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्राम हतसा निवासी रामदास (65) शनिवार अपने खेत पर गए थे। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही राजपाल, रामनाथ और सुखलाल में से किसी ने गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान उनका बेटा राजेश भी खेत पर मौजूद था। उसने पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल ले गई। राजेश ने तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रामदास सिंचाई विभाग में ऑपरेटर रह चुके हैं। रिटायर होने के बाद खेती की देख भाल करते हैं। इधर, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।