फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cricket

संग्रामपुर ने शेरंदाजपुर, सैदपुर ने काले खां क्रिकेट क्लब को हराया

Tue, 29 Mar 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
cricket
सैदपुर। सैदपुर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैचों में अशरफी क्रिकेट क्लब संग्रामपुर ने शेरंदाजपुर, रजा क्रिकेट क्लब सैदपुर ने काले खां क्रिकेट क्लब, अरबाज क्रिकेट क्लब ने वजीरगंज की टीम को 10 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए पहले मैच में रजा क्रिकेट क्लब सैदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में 122 रन जुटाए। जवाब में काले खां क्रिकेट क्लब मात्र 65 रन पर ही आउट हो गई। विजेता टीम की ओर से अंकित ने 49 रन और कप्तान शाहबाज खान 17 रन की नाबाद पारी खेली। अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में अशरफी क्रिकेट क्लब संग्रामपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए। जवाब में शेरंदाजपुर की टीम मात्र 52 रन पर ही आउट हो गई। विजेता टीम की ओर से रवि ने तीन विकेट लिए। शादाब खान ने 45 अमन सक्सेना ने 35 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

तीसरा मैच अरबाज क्रिकेट क्लब और वजीरगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। अरबाज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। जवाब में वजीरगंज की टीम 62 रन ही बना सकी। विजेता टीम की तरफ से करीम ने 30 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्वार्टर फाइनल की चौथी टीम सादात क्रिकेट क्लब को बाई मिलने के कारण बिना मैच खेले सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। टूर्नामेंट के सभी मैचों में अरुण कुमार और सैयद सालिम अली रिजवी ने अंपायरिंग की। स्कोरिंग और कमेंट्री मोहम्मद अकरम खान, सलमान खान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed