{"_id":"5e32ed568ebc3e4aec6804a1","slug":"cricket-badaun-news-bly393895493","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा सोल्जर्स और ऑल इज वेल जीते, सस्ते में सिमटी लगान इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा सोल्जर्स और ऑल इज वेल जीते, सस्ते में सिमटी लगान इंडिया
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित ठाकुर सुंदर सिंह मेमोरियल उझानी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में राणा सोल्जर्स ने उझानी पैंथर्स को 30 रन से हराया तो दूसरे मैच में ऑल इज वेल का सितारा बुलंद रहा। ऑल इज वेल ने लगान इंडिया को छह विकेट से हरा दिया।
बृहस्पतिवार को पहला मैच राणा सोल्जर्स और उझानी पैंथर्स के बीच खेला गया। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार ने टॉस कराने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राणा सोल्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। रणा सोल्जर्स टीम के शादाब ने 29 और शिवकुमार ने 27 रन का सहयोग किया। जवाब में उझानी पैंथर्स की पूरी टीम 106 रन के कुल स्कोर पर सिमट गई। विजेता टीम की ओर से माजिद ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। दूसरा मैच लगान इंडिया और ऑल इज वेल के बीच हुआ। लगान इंडिया ने 136 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑल इज वेल टीम के बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली। 17वें ओवर में ऑल इज वेल ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया। लगान इंडिया के गेंदबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। मैच की व्यवस्थाओं में गूंज सामाजिक संस्था के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता, किशनचंद्र शर्मा, अमित प्रताप सिंह, अंकुर वार्ष्णेय, योगेश प्रताप सिंह और सुशील सक्सेना का सहयोग रहा।