फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cow smuggler arrested in police encounter, shot in leg, constable also injured

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Thu, 18 Sep 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler arrested in police encounter, shot in leg, constable also injured
सहसवान थाने में पुलिस हिरासत में खड़े आरोपी। संवाद
बदायूं। सहसवान में गो-तस्करों और पुलिस के बीच मंगलवार की रात करीब एक बजे मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में तस्कर व सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदीपुर के निकट तीन दिन पहले तस्करों ने गोवंश को काटकर उसका मांस ले गए और अवशेष कुएं में फेंक गए। इससे हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। पशु प्रेमी और बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गो तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की।पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव जुनैदपुर और खंदक के बीच तस्कर गोकशी करने की तैयारी में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही नितिन बालियान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़ा गया तस्कर बहारे आलम मोहल्ला कटरा सहसवान का है। उसका साथी का शमशीर उर्फ शमशेर शहबाजपुर थाना सहसवान भाग गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके पास से एक तमंचा व गो तस्करी के उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर हरवीर सिंह, एसआई रामायण सिंह, यशपाल सिंह, राम लखन, सिपाही विजय, नितिन बालियान, अर्जुन बालियान, शक्ति सिंह, कपिल गौतम व दानिश खान आदि शामिल रहे।
------------------

दबिश देकर तीन अन्य तस्करों को किया गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भागे मोहम्मद शमशेर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करों को गोवंश उपलब्ध कराने वाले ओमेंद्र पुत्र पान सिंह निवासी गांव कैशो की मढै़य्या, मनोज पुत्र सोरन सिंह निवासी गांव फतनपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान को बिसौली रोड पर गांव होतीपुर को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
-------------------------



बहारे आलम का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार तस्कर बहारे आलम के खिलाफ सहसवान थाने में पांच मुकदमा दर्ज हैं। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, गैर इरादतन हत्या, गो तस्करी के मामले हैं। पुलिस उसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजेगी।
-----------------

कोट,
सहसवान क्षेत्र में गोकशी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसमें सिपाही और तस्कर गोली लगने से घायल हो गए हैं। तस्कर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा तीन अन्य को भी पकड़ा गया है। - हृदेश कुमार कठेरिया, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed